दिल्ली में बृहस्पतिवार को करीब 9500 लोगों को कोविड-19 का लगाया गया
By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:55 IST2021-02-04T21:55:02+5:302021-02-04T21:55:02+5:30

दिल्ली में बृहस्पतिवार को करीब 9500 लोगों को कोविड-19 का लगाया गया
नयी दिल्ली, चार फरवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को करीब 9500 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया जो कुल लक्षित संख्या का करीब 51 फीसदी है।
देश व दिल्ली में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में शुरू में टीकाकरण की रफ्तार सुस्त थी लेकिन बीते कुछ दिनों में इसने रफ्तार पकड़ी है।
अधिकारियों ने बताया कि चार फरवरी को 18300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " आज 9494 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया है और 13 लोगों में टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव देखे गए। "
बुधवार को 7365 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था जो लक्षित संख्या का करीब 40 प्रतिशत था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।