लाइव न्यूज़ :

भारत में अबतक कोविड-19 टीके की करीब 89 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की अबतक करीब 89 करोड़ खुराक दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक 58 लाख से अधिक खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि रोजाना दिए जा रहे टीके की खुराकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि आंकड़े को संकलित करने के बाद अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कुल 64,98,28,333 पहली खुराक और 23,97,86,150 दूसरी खुराक दी गई है।

इसने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से रक्षा के लिए टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा एवं निगरानी हो रही है।

देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक मई से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र