भारत में अबतक कोविड-19 टीके की करीब 89 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:12 IST2021-09-30T22:12:36+5:302021-09-30T22:12:36+5:30

About 89 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given in India so far: Government | भारत में अबतक कोविड-19 टीके की करीब 89 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

भारत में अबतक कोविड-19 टीके की करीब 89 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की अबतक करीब 89 करोड़ खुराक दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक 58 लाख से अधिक खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि रोजाना दिए जा रहे टीके की खुराकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि आंकड़े को संकलित करने के बाद अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कुल 64,98,28,333 पहली खुराक और 23,97,86,150 दूसरी खुराक दी गई है।

इसने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से रक्षा के लिए टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा एवं निगरानी हो रही है।

देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक मई से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: About 89 crore doses of Kovid-19 vaccine have been given in India so far: Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे