लाइव न्यूज़ :

करीब 73 प्रतिशत युवा भारतीयों का मानना है कि देश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो गई है : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली,18 नवंबर विश्व बाल दिवस से पहले जारी एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में शामिल किये गये करीब 73 प्रतिशत युवा भारतीयों का मानना है कि देश में शिक्षा की गुणवत्ता अब पहले की तुलना में बेहतर हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और गेलप द्वारा भारत सहित 21 देशों में किये गये सर्वेक्षण ‘बदलता बचपन परियोजना’ से प्रदर्शित होता है कि भारत में सर्वेक्षण में शामिल किये गये 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 57 प्रतिशत लोग और 40 साल से अधिक आयु के 45 प्रतिशत लोगों को लगता है कि शिक्षा सफलता में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।

जब शिक्षा की बात आती है तब पुरुषों और महिलाओं के लिए बीच अलग-अलग धारणाएं हैं। विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है।

सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘सर्वेक्षण में शामिल की गई 40 वर्ष से अधिक आयु की करीब 78 प्रतिशत महिला प्रतिभागियों को लगता है कि बच्चों की शिक्षा उनके माता पिता के समय की तुलना में बेहतर है, जबकि अधिक उम्र के 72 प्रतिशत पुरुषों का भी यही मानना है। ’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग की 59 प्रतिशत लड़कियां अन्य की तुलना में इस बात से कहीं अधिक सहमत हैं कि शिक्षा सफलता में एक भूमिका निभाती है। वहीं, 67 प्रतिशत लड़कियों को लगता है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी ने बच्चों को शिक्षा में मदद की है, जबकि 59 प्रतिशत लड़कों का भी ऐसा ही मानना है। ’’

सर्वेक्षण के नतीजों से यह भी प्रदर्शित होता है कि भारत में 71 प्रतिशत लोगों का मानना है कि बच्चों की आर्थिक स्थिति उनके माता पिता की तुलना में कहीं बेहतर रहेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 57 प्रतिशत किशोर व युवा प्रतिदिन इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में 55 प्रतिशत किशोरों व युवाओं ने जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना है, जबकि 42 प्रतिशत अधिक उम्र के लोगों ने ही यह सुना है।

रिपोर्ट में यह स्तब्ध कर देने वाली बात कही गई है कि भारत में ऐसे किशोरों व युवाओं का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सा है जिनका मानना है कि बच्चों को दंडित करना शिक्षकों के लिए ठीक है, हालांकि यह व्यवहार सामान्य रूप से अस्वीकार्य है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग के करीब 73 प्रतिशत किशोरों व युवाओं का मानना है कि शिक्षा की गुणवत्ता पहले की तुलना में अब बेहतर हो गई है।

सर्वेक्षण में भारत से 1500 लोगों सहित 21 देशों से 21,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया, जो इस साल कोविड-19 की दूसरी लहर से पहले किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos