लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी गई : सरकार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को टीके की 37 लाख से अधिक (37,76,765) खुराक दी गई। इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के 20,47,733 लोगों को दी गयी पहली खुराक और 4,05,719 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है । अब तक देश में इस आयुवर्ग के 18,20,95,467 लोगों को पहली खुराक और 1,29,39,239 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है।

मंत्रालय के मुताबिक आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के करीब 10 लाख लोगों को टीके की कम से कम पहली खुराक लगायी गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 207वें दिन (10 अगस्त) कुल 37,76,765 खुराक लगाई गई। शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 27,60,199 लोगों को पहली खुराक जबकि 10,16,566 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। टीके से संबंधित अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र