लाइव न्यूज़ :

गुजरात में होगी लगभग 28 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार अक्टूबर गुजरात सरकार जल्दी ही 27,847 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करेगी जिसमें उप निरीक्षकों और होमगार्डों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 19 सितंबर को विभिन्न पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठकें कर उन्हें जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया समाप्त करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण बीते कुछ समय से पुलिस भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। विज्ञप्ति में कहा गया, “कानून एवं व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गृह विभाग में 27,847 पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। सशस्त्र और गैर सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों, खुफिया अधिकारियों, कांस्टेबलों, वायरलेस और मोटर परिवहन डिवीजन के पुलिस उप निरीक्षकों, होम गार्ड तथा ग्राम रक्षक दलों के कर्मियों की भर्ती की जाएगी।”

विज्ञप्ति में कहा गया कि भर्ती से राज्य में पुलिस के कार्य में सुधार होगा और रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?