हिमस्खलन के कारण प्रमुख संयंत्रों से करीब 200 मेगावाट बिजली आपूर्ति प्रभावित

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:58 IST2021-02-07T21:58:24+5:302021-02-07T21:58:24+5:30

About 200 MW power supply from major plants affected due to avalanche | हिमस्खलन के कारण प्रमुख संयंत्रों से करीब 200 मेगावाट बिजली आपूर्ति प्रभावित

हिमस्खलन के कारण प्रमुख संयंत्रों से करीब 200 मेगावाट बिजली आपूर्ति प्रभावित

नयी दिल्ली, सात फरवरी उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन के कारण सावधानी के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने दो बिजली संयंत्र को बंद कर दिया, जिसके चलते नेशनल ग्रिड को की जानी वाली करीब 200 मेगावाट विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। टिहरी और कोटेश्वर के बिजली संयंत्रों को बंद किया गया है।

प्रभावित क्षेत्र के ज्यादातर जल विद्युत संयंत्र निर्माणाधीन हैं या छोटी इकाइयों के तहत आते हैं जोकि 25 मेगावाट तक की क्षमता के होते हैं। यह छोटे संयंत्र अधिकतर राज्य सरकार के अधीन हैं।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि स्थानीय प्रशासन ने आपदा के मद्देनजर टिहरी और कोटेश्वर के संयंत्रों को बंद कर दिया है। इसके चलते नेशनल ग्रिड को होने वाली करीब 200 मेगावाट विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: About 200 MW power supply from major plants affected due to avalanche

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे