चीनी सेना के करीब 100 जवान पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुसे:सूत्र

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:19 IST2021-09-28T23:19:03+5:302021-09-28T23:19:03+5:30

About 100 soldiers of the Chinese army entered the Barahoti sector of Uttarakhand last month: Sources | चीनी सेना के करीब 100 जवान पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुसे:सूत्र

चीनी सेना के करीब 100 जवान पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुसे:सूत्र

नयी दिल्ली, 28 सितंबर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 100 सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुस आए थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 30 अगस्त की है और चीनी सैनिक कुछ घंटे बाद वापस लौट गए।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान इस क्षेत्र में तैनात हैं।

सूत्रों ने बताया कि जवाबी रणनीति के तहत भारतीय सैनिकों ने क्षेत्र में गश्त की।

चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में आने को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यह घटना ऐसे समय में सामने आयी है जब पूर्वी लद्दाख के कई बिंदुओं पर भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा एलएसी के बारे में अलग-अलग धारणाओं के कारण बाराहोती में मामूली उल्लंघन की घटनाएं हो रही हैं। हालांकि, भारतीय अधिकारियों को 30 अगस्त की घटना के दिन सीमा पार आने वाले चीनी सैनिकों की संख्या को लेकर आश्चर्य हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: About 100 soldiers of the Chinese army entered the Barahoti sector of Uttarakhand last month: Sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे