जेएनयू हिंसा के बाद कुलपति को हटाने के लिए करीब 100 सांसद राष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र

By भाषा | Updated: January 8, 2020 03:18 IST2020-01-08T03:18:01+5:302020-01-08T03:18:01+5:30

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। 

About 100 MPs will write a letter to the President to remove the JNU Vice Chancellor | जेएनयू हिंसा के बाद कुलपति को हटाने के लिए करीब 100 सांसद राष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र

जेएनयू हिंसा के बाद कुलपति को हटाने के लिए करीब 100 सांसद राष्ट्रपति को लिखेंगे पत्र

 माकपा नेता सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति को हटाने की मांग करते हुए करीब 100 सांसद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखेंगे। वह विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ और छात्र संघ द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

येचुरी ने कहा, “संसद के कई सदस्यों, करीब 100 से संपर्क किया गया है और उन्होंने राष्ट्रपति जो कि विश्वविद्यालय के विजिटर भी हैं, उन्हें पत्र लिखने का फैसला किया है जिसमें कुलपति को हटाने का अनुरोध किया जाएगा।” 

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। 

हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए।  जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है। 

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
 

Web Title: About 100 MPs will write a letter to the President to remove the JNU Vice Chancellor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे