लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में करीब 10 हजार गांव कोरोना मुक्त

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:01 IST

Open in App

रायपुर, 27 मई छत्तीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि राज्य के लगभग 10 हजार गांव कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी ।

राज्य के जनसंपर्क विभाग ने बृहस्पतिवार को बयान में बताया कि छत्तीसगढ़ के कुल 20,092 गांवों में से करीब आधे 9462 गांव कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं।

बयान में कहा गया है कि देशभर में गांवों तक पहुंच रहे कोरोना-संक्रमण के अंदेशों के बीच अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के आधे करीब 10 हजार गांव पूरी तरह संक्रमण मुक्त हैं।

इसमें कहा गया है कि इन गांवों तक या तो संक्रमण नहीं पहुंच पाया है, या फिर उन्हें संक्रमण से जल्द मुक्ति मिल चुकी है और वर्तमान में इन गांवों में एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं है। इसमें कहा गया है कि समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों तक संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरु किए गए उपायों की वजह से यह संभव हो पाया है।

सरकारी बयान के अनुसार राज्य के नगरीय क्षेत्रों में कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

इसमें कहा गया है कि इस निर्देश के बाद पहली लहर के दौरान गांवों में स्थापित पृथक-वास केंद्रों को पहले से अधिक मजबूत व्यवस्थाओं के साथ फिर से सक्रिय किया गया।

सरकारी बयान में बताया गया है कि समय रहते गांव-गांव तक आवश्यक दवाइयों के किट की आपूर्ति और उसका वितरण सुनिश्चित किया गया और राज्य में जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नए प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई।

इसके अनुसार इससे नमूनों की रोज होने वाली जांच की संख्या 21-22 हजार से बढ़कर अब प्रतिदिन 70 हजार से अधिक हो चुकी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बुधवार तक 9,59,544 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है तथा 8,93,285 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 53,480 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 12,779 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग