लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रविवार को करीब 10 हजार लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को करीब 10,000 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया गया और दिल्ली में टीके का एक दिन से भी कम समय का भंडार बचा है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े से मिली।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी टीकाकरण बुलेटिन में कहा गया है कि 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली में 96 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। अब तक 23.87 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह टीके की लगभग 2.87 लाख खुराकें थीं – 2.16 लाख कोवैक्सीन और 70,900 कोविशील्ड।

बुलेटिन में कहा गया है कि टीके का यह भंडार एक दिन से भी कम समय तक चलेगा।

सरकारी आदेशों के अनुसार, पहली खुराक के लिए कोवैक्सीन भंडार का केवल 20 प्रतिशत उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीका "सीमित है और इसका वितरण चक्र अनियमित है।’’

कोविशील्ड का उपयोग केवल 31 जुलाई तक दूसरी खुराक के लिए किया जा सकता है क्योंकि भंडार सीमित है और आने वाले हफ्तों में 18-44 आयु वर्ग के कई लोग दूसरी खुराक के लिए पात्र हो जाएंगे।

दिल्ली में टीकाकरण केंद्र प्रतिदिन लगभग 94,000 खुराक दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया