लाइव न्यूज़ :

देश में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को कोविड-19 टीके की करीब एक करोड़ खुराक दी गई

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भारत में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को कोविड-19 टीके की करीब एक करोड़ खुराक दी जा चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को दी।

मंत्रालय ने बताया कि अबतक टीके की 19.60 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह सात बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 28,16,725 सत्रों में 19,60,51,962 खुराक दी जा चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 97,60,444 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी गई है जबकि 67,06,890 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि अग्रिम मोर्चे के 1,49,91,357 कर्मियों को भी टीके की पहली खुराक और 83,33,774 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक एक मई से 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ और अबतक इस आयुवर्ग के 1,06,21,225 लाभार्थी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के क्रमश: 6,09,11,756 लोगों और 98,18,384 लोगों को पहली व दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसी प्रकार 60 साल से अधिक उम्र के 5,66,45,457 लोगों को पहली और 1,82,62,665 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार, केरल और आंध्र प्रदेश में कुल टीके की 66.30 प्रतिशत खुराक लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे