लाइव न्यूज़ :

तीसरे चरण की टीकाकरण नीति खत्म करें, केंद्र खरीदे सभी खुराकें : पश्चिम बंगाल

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का रुख कर टीकाकरण के तीसरे चरण की नीति को खत्म करने और टीका निर्माताओं से कोविड-19 रोधी टीके की 100 प्रतिशत खुराकें खरीदने के संबंध में समान नीति लागू करने को लेकर निर्देश देने का अनुरोध किया।

पश्चिम बंगाल ने कहा कि एकमुश्त खरीदारी से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को समान रूप से टीके का वितरण होगा।

राज्य सरकार ने कोविड-19 रोधी टीके के लिए अलग-अलग मूल्य नीति को भी रद्द करने और टीके की एक समान कीमत 150 रुपये प्रति खुराक तय किए जाने का भी अनुरोध किया है।

महामारी के दौरान आवश्यक सेवा और आपूर्ति का वितरण सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष अदालत द्वारा स्वत: संज्ञान लिए गए लंबित मामले में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गयी है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र को घरेलू और विदेशी टीका निर्माताओं को कोविड-19 टीके के लिए एकमुश्त ऑर्डर देकर कम से कम समय में सबका टीकाकरण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

राज्य सरकार ने दावा किया है कि केंद्र सरकार द्वारा आवंटित टीकों में उसे अपना हिस्सा नहीं मिला है जबकि केंद्र ने वचन दिया था कि वह पांच मई 2021 तक कोविड-19 टीकों की चार लाख खुराकों की खेप की आपूर्ति करेगा।

अर्जी में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार को छह मई तक चार लाख खुराकें नहीं मिली है।’’ साथ ही कहा गया, ऐसी भी खबरें हैं कि टीके की कमी है और इसकी उपलब्धता को लेकर भी अनिश्चितता है। केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का तीसरा चरण टाल दिया है।

याचिका में कहा गया है कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि कोविड-19 टीकों की घोर किल्लत है और 18-44 साल के उम्र समूह के बीच 59 करोड़ योग्य लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना अभी बिल्कुल संभव नहीं लग रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह