लाइव न्यूज़ :

युवाओं के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी अभ्‍युदय योजना : योगी

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:38 IST

Open in App

लखनऊ, 15 फरवरी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वाकांक्षी मुफ़्त कोचिंग परियोजना 'अभ्‍युदय योजना' का शुभारंभ किया और पंजीकृत अभ्‍यर्थियों से संवाद किया।

अपने सरकारी आवास पर योजना की शुरुआत करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''अभ्युदय योजना प्रदेश के युवाओं के उत्कर्ष का मार्ग प्रशस्त करने की राज्य सरकार की एक अभिनव योजना है और यह योजना प्रदेश के युवाओं के लिए समर्पित है जो मील का पत्थर साबित होगी।''

सरकारी बयान के अनुसार अभ्युदय योजना को पहले चरण में कल मंगलवार से 18 मंडल मुख्यालयों में प्रारम्भ किया जा रहा है और आने वाले समय में इसका विस्तार जिलों में भी किया जाएगा। इस योजना में साप्ताहिक, मासिक परीक्षाएं होंगी, जिसके आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभ्‍युदय योजना प्रारम्भ की गयी है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''जब बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, तो उसका लाभ भी उत्‍तर प्रदेश को होगा।''

योगी ने कहा, ''अभ्युदय योजना के अंतर्गत 16 फरवरी, 2021 (बसंत पंचमी) से प्रदेश में कक्षा शुरू होंगी और जिन युवाओं का परीक्षण के जरिये चयन हुआ है, उन्हें मंडल मुख्यालय में साक्षात कक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा जबकि बाकी अभ्यर्थी वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन कक्षा से जुड़ सकेंगे।''

उन्होंने कहा कि युवाओं को जिस भी क्षेत्र में जाना हो, उसकी शुरुआत अच्छे से करें। मजबूत बुनियाद ही मजबूत इमारत का आधार होती है और अभ्युदय योजना को लेकर यही भाव रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख से अधिक लोगों ने इस योजना में रुचि दिखायी है और पांच लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जो योजना की लोकप्रियता को स्वतः दर्शाता है। अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी युवाओं को आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस सहित मेडिकल, आईआईटी के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अभ्युदय योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से बेहतर फैकल्टी की व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos