मेजर ध्यानचंद पर फिल्म बनाएंगे अभिषेक चौबे

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:44 IST2020-12-15T18:44:10+5:302020-12-15T18:44:10+5:30

Abhishek Chaubey will make a film on Major Dhyanchand | मेजर ध्यानचंद पर फिल्म बनाएंगे अभिषेक चौबे

मेजर ध्यानचंद पर फिल्म बनाएंगे अभिषेक चौबे

मुंबई, 15 दिसंबर निर्देशक अभिषेक चौबे रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज के लिये महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म का नाम ''ध्यानचंद'' होगा, जो अगले साल पर्दे पर आएगी। आरएसवीपी ब्लू मंकी फिल्म्स के साथ मिलकर इसका निर्माण करेगी।

ध्यानचंद को हॉकी के इतिहास में महान खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1928 (एम्सटर्डम), 1932 (लॉस एंजिलिस) और 1936 (बर्लिन) ओलंपिक में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीते थे।

फिल्म की कहानी सुप्रतीक सेन और चौबे ने लिखी है। इसके कलाकारों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की मुख्य भूमिका के लिये किसी बड़े अभिनेता को चुने जाने की उम्मीद की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Abhishek Chaubey will make a film on Major Dhyanchand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे