लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाले में ईडी की शिकायत को अभिषेक बनर्जी की पत्नी ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 14:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एक शिकायत को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर हुए कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले के संबंध में रुजिरा के विरुद्ध यहां एक अदालत में मामला चल रहा है।

रुजिरा ने अदालत के उस आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें शिकायत का संज्ञान लिया गया और उनकी भौतिक उपस्थिति के लिए सम्मन जारी किये गए। उच्च न्यायालय में मामला न्यायमूर्ति योगेश खन्ना के सामने बुधवार के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन न्यायाधीश उपलब्ध नहीं थे इसलिए अब आठ अक्टूबर को इस पर सुनवाई होगी। रुजिरा ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके विरुद्ध ईडी की शिकायत मनमाना, गलत, परेशान करने वाली और कानून की प्रक्रिया के विरुद्ध है।

याचिका में कहा गया है कि शिकायत दर्ज कराने का मकसद रुजिरा और उनके परिवार को परेशान करना है। याचिका में यह भी कहा गया कि अदालत ने विवेक का प्रयोग किये बिना शिकायत का संज्ञान लिया और सम्मन जारी किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए