लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप दुर्भावना से प्रेरित: भाजपा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 08:37 IST

Open in App

कोलकाता, सात सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ राजनीतिक विरोधियों के उत्पीड़न का तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी का आरोप दुर्भावना से प्रेरित है।

तृणमूल कांग्रेस से सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से राज्य में कथित कोयला चोरी घोटाला से संबंधित धन शोधन के मामले में सोमवार को दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौ घंटे पूछताछ की। पूछताछ के बाद तृणमूल सांसद ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर राजनीतिक विरोधियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी, जिसमें उन्होंने साजिश की बात कही है वह दुर्भावना से प्रेरित है। हालांकि, हम उनकी हताशा को समझते हैं। ईडी द्वारा आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद वह थक गए होंगे। यह एक स्वतंत्र एजेंसी है जो धन के अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। अगर उन्हें शिकायत है, तो वह अदालत क्यों नहीं जाते?’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि तृणमूल को हर चीज में साजिश नजर आती है।

तृणमूल के प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने दिखाया कि तृणमूल भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दबाव और धमकी की रणनीति के आगे नहीं झुकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह