लाइव न्यूज़ :

मुकुल रॉय की पत्नी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 00:33 IST

Open in App

कोलकाता, दो जून तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रहीं भाजपा नेता मुकुल रॉय की पत्नी को देखने पहुंचे।

सूत्रों ने बताया कि इसके कुछ ही घंटे बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी रॉय की पत्नी कृष्णा रॉय की सेहत के बारे में जानकारी लेने अस्पताल गए।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मुकुल रॉय घर में पृथक-वास में हैं और जब बनर्जी कृष्णा रॉय को देखने पहुंचे तो उस समय अस्पताल में उनके बेटे शुभ्रांषु मौजूद थे।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के अस्पताल का दौरा करने के बाद सियासी हलकों में मुकुल रॉय के अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने शुभ्रांषु से उनकी माता की सेहत को लेकर बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल