लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता से की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 9, 2021 08:34 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून तृणमूल कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय से मंगलवार को मुलाकात कर उनका आर्शीवाद लिया और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले भी वह पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। अभिषेक ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी का लक्ष्य देश के कोने-कोने तक पहुंचना है और इसकी योजना एक महीने में तैयार हो जाएगी।

रॉय के आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को तृणमूल से जुड़े मुद्दों की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी के भीतर की लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए। डायमंड हार्बर से सांसद ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेन्दु अधिकारी से जुड़े सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। अधिकारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने लिए नयी दिल्ली में हैं।

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी, पार्थ चटर्जी और सुदीप बंदोपाध्याय से भी मुलाकात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos