लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की तुलना बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीज से की

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:12 IST

Open in App

डायमंड हार्बर (प. बंगाल), 27 दिसंबर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी की तुलना रविवार को बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीज के साथ की।

साथ ही उन्होंने अधिकारी पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के साथ ''विश्वासघात'' करने और इसे ''अंदरूनी तौर पर नुकसान पहुंचाने'' का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष अभिषेक ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पूर्व सहयोगी ने सीबीआई और ईडी के डर के चलते भाजपा में शामिल होने के लिए अचानक ''राजनीतिक पैंतरेबाजी'' का सहारा लिया।

अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा, '' पार्टी में कुछ ऐसे लोग थे जोकि बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों की तरह थे। हम ऐसे वायरसों से पीछा छूट जाने से खुश हैं, जिन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के साथ ''विश्वासघात'' किया और पिछले कुछ महीनों से इसे 'अंदरूनी तौर पर नुकसान पहुंचाने' में लगे थे।''

गृह मंत्री अमित शाह की 19 दिसंबर की मेदिनीपुर रैली के दौरान अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के पांच विधायकों एवं एक सांसद के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''स्वार्थी कारणों से तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के इच्छुक लोग, ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर आपमें हिम्मत है तो अपनी स्वयं की पार्टी का गठन करें जिस तरह 1998 में ममता बनर्जी ने किया था। उन्होंने भाजपा अथवा माकपा का दामन नहीं थामा था।''

उन्होंने अधिकारी का नाम लिए बिना चुनौती दी कि यदि कोई यह साबित कर दे कि वह अवैध वसूली की किसी गतिविधि में शामिल थे, तो वह जनता की अदालत में कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों