लाइव न्यूज़ :

‘द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेज’ में नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी और बरखा सिंह

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:42 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर अभिनेता अभिषेक बनर्जी और बरखा सिंह फिल्मकार राज शांडिल्य की वेब सीरीज ‘द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेज’ में नजर आएंगे। यह सीरीज ऑनलाइन मंच ‘वूट सेलेक्ट’ पर 2022 में रिलीज होगी।

शांडिल्य इसके साथ ही ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। सीरीज में बनर्जी और सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।

सुनील सुब्रमणि द्वारा निर्देशित सीरीज एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी है, जो अपने ख्वाबों की मलिका से शादी करना चाहते हैं। इसकी शूटिंग मुख्य तौर पर मथुरा, आगरा, हैदराबाद और जयपुर में की जाएगी।

आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का निर्देशन करने वाले शांडिल्य ने बताया कि वह पहली बार ‘जियो स्टूडियो’ के साथ काम कर रहे हैं और इसके साथ ही ओटीटी मंच पर पर नई पारी की शुरुआत करेंगे।

सीरीज ‘पाताल लोक’ के अभिनेता बनर्जी ने कहा कि वह एक अच्छी हास्य पटकथा की तलाश में थे, तभी उन्हें इस सीरिज के लिए सम्पर्क किया गया।

सीरीज ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ और ‘मर्डर मेरी जान’ में नजर आईं, बरखा सिंह ने कहा कि इस सीरीज में लोगों को हंसने के काफी मौके मिलेंगे और वह अभिषेक के साथ काम करने को भी उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव