लाइव न्यूज़ :

‘द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेज’ में नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी और बरखा सिंह

By भाषा | Updated: November 23, 2021 12:45 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर अभिनेता अभिषेक बनर्जी और बरखा सिंह, फिल्मकार राज शांडिल्य की वेब सीरीज ‘द ग्रेट वेडिंग ऑफ मुन्नेज’ में नजर आएंगे। यह सीरीज ऑनलाइन मंच ‘वूट सेलेक्ट’ पर 2022 में रिलीज होगी।

शांडिल्य इसके साथ ही ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। सीरीज में बनर्जी और सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।

सुनील सुब्रमणि द्वारा निर्देशित सीरीज एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी है, जो अपने ख्वाबों की मलिका से शादी करना चाहता है। इसकी शूटिंग मुख्य तौर पर मथुरा, आगरा, हैदराबाद और जयपुर में की जाएगी।

आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का निर्देशन करने वाले शांडिल्य ने बताया कि वह पहली बार ‘जियो स्टूडियो’ के साथ काम कर रहे हैं और इसके साथ ही ओटीटी मंच पर पर नई पारी की शुरुआत करेंगे।

सीरीज ‘पाताल लोक’ के अभिनेता बनर्जी ने कहा कि वह एक अच्छी हास्य पटकथा की तलाश में थे, तभी उन्हें इस सीरिज के लिए सम्पर्क किया गया।

सीरीज ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ और ‘मर्डर मेरी जान’ में नजर आईं, बरखा सिंह ने कहा कि इस सीरीज में लोगों को हंसने के काफी मौके मिलेंगे और वह अभिषेक के साथ काम करने को भी काफी उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह