लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘दसवीं’ में यामी गौतम और निम्रत कौर के साथ नजर आएंगे अभिषेक बच्चन

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:37 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी अभिनेता अभिषेक बच्चन जल्दी ही यामी गौतम और निम्रत कौर के साथ सामाजिक कॉमेडी फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आएंगे।

दिनेश विजन, संदीप लेजेल और शोभना यादव इस फिल्म के निर्माता हैं। सोमवार को इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी। इसका निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। इसकी पटकथा रितेश शाह ने लिखी है जो इससे पहले ‘पिंक’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर जैसे कलाकार हैं।

अभिषेक (45) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना पहला ‘लुक’ साझा किया। इस फिल्म में वह गंगा राम चौधरी नामक एक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है।

अभिषेक की आने वाली फिल्मों में निर्देशक सुजॉय घोष की थ्रिलर ‘बॉब बिस्वास’ और ‘द बिग बुल’ शामिल है। ‘द बिग बुल’ शेयर कारोबारी हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग