लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन की खानदानी परंपरा है मिग-21 विमान उड़ाना, पिता और दादा भी रहे जांबाज पायलट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 2, 2019 11:43 IST

भारतीय और पकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान अभिनंदन के मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था.

Open in App
ठळक मुद्देअभिनंदन के खानदान का मिग 21 लड़ाकू विमान से काफी पुराना रिश्ता रहा है.अभिनंदन के मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था.

मुंबई, 1 मार्च (एजेंसी): पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन के खानदान का मिग 21 लड़ाकू विमान से काफी पुराना रिश्ता रहा है. गौरतलब है कि भारतीय और पकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान अभिनंदन के मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था. हमले में उनका मिग-21 विमान भी चपेट में आ कर पाकिस्तान में गिर गया और जिसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया.

अभिनंदन परिवार के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि उनके पिता एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) सिंहकुट्टी वर्तमान भी मिग-21 उड़ा चुके हैं और वह भारतीय वायुसेना के 'टेस्ट पायलट' रहे हैं. वह पांच साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं. अभिनंदन के दादा भी भारतीय वायुसेना में थे. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में 1969-72 के दौरान अभिनंदन के पिता के साथ पढ़ने वाले विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) प्रकाश नावले ने बताया कि वह अभिनंदन से सबसे पहले तब मिले थे जब वह (अभिनंदन) तीन साल के बच्चे थे.

उन्होंने कहा, मैं और उनके पिता हैदराबाद के हकीमपेट में लड़ाकू प्रशिक्षण के लिए तैनात थे. नावले 1994 में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए और फिलहाल नवी मुंबई में रहते हैं. नावले ने कहा, वर्तमान परिवार बहुत ही भला और सीधा सादा है और उनके घर पर हमने कई बार लजीज भोजन का आनंद लिया है. अभिनंदन के पिता एयर मार्शल वर्तमान भद्र पुरुष हैं. पेशे से डॉक्टर उनकी पत्नी शोभा भी एक बेहतरीन महिला हैं. अभिनंदन की बहन अदिति फ्रांस में रहती हैं और उनके पति एक फ्रांसीसी नागरिक हैं. अभिनंदन की पत्नी तन्वी पारवाह भी एयर फोर्स मेन विंग कमांडर रह चुकी हैं.

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है