लाइव न्यूज़ :

अभय देओल, करण देओल की ‘वेल्ले’ 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:56 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल की फिल्म ‘वेल्ले’ 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म में उनके भतीजे करण देओल भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता अजय देवगन हैं और निर्देशन देवेन मुंजाल ने किया है। बतौर निर्देशक मुंजाल की यह पहली फिल्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 2019 में आई तेलुगू फिल्म ‘ब्रोचेवारेवरूरा’ से प्रेरित है।

‘अजय देवगन फिल्म्स’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें करण देओल नजर आ रहे हैं।

निर्माताओं ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा।

अभय आखिरी बार डिज़नी की फिल्म ‘स्पिन’ में नजर आए थे, जो अमेरिका में 13 अगस्त को रिलीज हुई।

वहीं, करण ने 2019 में फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे