लाइव न्यूज़ :

अभय चौटाला जो फैसले लेते हैं, भाजपा के पक्ष में जाते हैं: दीपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 22:48 IST

Open in App

जींद, तीन अप्रैल राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को इनेलो नेता व पूर्व विधायक अभय चौटाला पर भाजपा का सहयोग करने का आरोप लगाया।

जींद पहुंचे हुड्डा ने कहा, '' अभय चौटाला जो भी फैसले लेते हैं, उससे भाजपा को फायदा होता है। पहले उन्होंने बरोदा उपचुनाव में ऐसे प्रत्याशी को टिकट दी, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचे। इसी तरह नगर निगम सोनीपत के चुनाव में महापौर का प्रत्याशी नहीं उतार कर अपने वोट भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डलवाए।''

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा शहर के हिंदू कन्या कालेज के वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे।

अभय चौटाला की ओर से कांग्रेस पर भाजपा सरकार का सहयोग करने के आरोप संबंधी सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। लेकिन उससे पहले ही अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दे दिया। इससे बीजेपी को ही फायदा हुआ।

वहीं, किसान आंदोलन को लेकर कहा, '' आजादी के बाद आज तक के इतिहास की यह सबसे असंवेदनशील सरकार है। साढ़े चार माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं और 300 से ज्यादा किसानों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन फिर भी केंद्र की मोदी व राज्य की खट्टर सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए