लाइव न्यूज़ :

अब्दुल्ला, मुफ्ती तथा अन्य नेताओं ने की पुलिसकर्मियों की हत्या की निंदा

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:02 IST

Open in App

श्रीनगर,19 फरवरी जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित राजनीतिक दलों के अन्य नेताओं ने यहां के बघत इलाके में शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों की एक आतंकवादी द्वारा हत्या किए जाने की निंदा की है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि यह हमला ‘‘निंदनीय’’ है क्योंकि दोनों पुलिसकर्मियों के पास हथियार नहीं थे और उन्हें पीछे से गोली मारी गई।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं इस आतंकवादी हिंसा की निंदा करता हूं और उन वीर पुरुषों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

अब्दुल्ला ने कहा,‘‘ वह बात जो इस हमले को और निंदनीय बनाती है वह यह है कि जुर्हामा के मोहम्मद यूसुफ और लोगरीपुरा के सुहैल अहमद के पास हथियार नहीं थे और उन्हें पीछे से गोली मारी गई। निरर्थक और कायराना कृत्य।’’

पीपीडी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी घटना की निंदा की है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ बघत इलाके में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की निंदा करती हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना हैं। हिंसा के इस चक्र से कुछ हासिल नहीं होगा और यह केवल दुख लाता है।’’

सज्जाद लोन की अगुवाई वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने भी पुलिसकर्मियों की हत्या की निंदा की है।

पार्टी ने कहा,‘‘ हम बघत में आज दो पुलिसकर्मियों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं सुहैल अहमद और मोहम्मद यूसुफ के परिवार के साथ हैं।’’

भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी घटना की निंदा की है।

भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा,‘‘ इस तरह के कायराना कृत्यों का कोई स्थान नहीं है, हमलावर को न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।’’

श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को एक आतंकवादी ने डॅयूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी।

वीडियो फुटेज में आतंकवादी की पहचान साकिब के रूप में हुयी है और उसे अपने कपड़े 'फिरन' के अंदर से असॉल्ट राइफल निकालते और पुलिसकर्मियों पर नजदीक से गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह