लाइव न्यूज़ :

अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार जम्मू-कश्मीर में भारतीय ध्वज के 'वाहक' रहे हैं: अल्ताफ बुखारी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:36 IST

Open in App

जम्मू, 12 जनवरी 'अपनी पार्टी' के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार को जम्मू-कश्मीर में भारतीय ध्वज का ''वाहक'' करार देते हुए मंगलवार को कहा कि वह इस क्षेत्र के भारत का हिस्सा बने रहने का पूरा श्रेय उन्हें ही देना चाहेंगे।

बुखारी ने यहां पत्रकारों से कहा, ''मैं (अब्दुल्ला और मुफ्ती) दोनों परिवारों को बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने न केवल इस क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर) के लिये बल्कि पूरे देश के लिये योगदान दिया।''

इन नेताओं के ''भावुक नारों'' से लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मंत्री बुखारी ने कहा, ''मैं पूछता हूं कि इस देश के लिए दोनों परिवारों ने क्या कम योगदान और बलिदान दिया है?''

उन्होंने कहा, ''यह सर्वविदित है कि वे जम्मू-कश्मीर में भारतीय ध्वज के वाहक रहे हैं। आज यदि हम भारत के साथ हैं तो केवल उनके कारण। एक परिवार ने खुलकर तो एक ने खामोशी से भारत का साथ दिया है। लिहाजा मैं इस क्षेत्र के देश में बने रहने का पूरा श्रेय उन्हें देना चाहूंगा।''

हालांकि उन्होंने फारूक अब्दुल्ला नीत नेशनल कांफ्रेंस समेत सात दलों के गुपकर घोषणापत्र गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि गठबंधन उम्मीद से पहले ही बिखर गया।

बुखारी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव कराने की भी वकालत की।

उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रशासन ''शक्तिहीन'' है और केन्द्र शासित प्रदेश की जनता को एक जनप्रिय सरकार की सख्त जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए