लाइव न्यूज़ :

एबीसीडी का मतलब 'अब, भाजपा छोड़ दी’ : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:59 IST

Open in App

लखनऊ, 28 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा समाजवादी पार्टी की एबीसीडी का मतलब ‘अपराध, भाई-भतीजावाद, करप्‍शन और दंगा' बताए जाने के कुछ ही घंटों बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुये एबीसीडी का मतलब ‘अब, भाजपा छोड़ दी’ बताया।

सपा प्रमुख ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ''हाथरस, लखीमपुर, गोरखपुर, आगरा कांड जैसे कांड की वजह से अब तो भाजपा के समर्थक भी उसके खिलाफ खड़े होकर कह रहे हैं एबीसीडी का मतलब ‘ए-अब, बी-भाजपा, सी-छोड़, डी-दी।''

गौरतलब है कि तीन जिलों के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी ‘एबीसीडी’ का मतलब ‘अपराध-आतंक, भाई-भतीजावाद, करप्‍शन और दंगा है।’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष शाह ने मंगलवार को हरदोई में पार्टी की ‘जन विश्वास यात्रा’ के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी की एबीसीडी (अंग्रेजी वर्णमाला) ही उल्टी है। ' ए' से मतलब है अपराध और आतंक, ‘बी’ से मतलब है भाई-भतीजावाद, ‘सी’ से मतलब है करप्‍शन और ‘डी’ से मतलब है दंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?