लाइव न्यूज़ :

'भाजपा का स्थापना दिवस मनाने के लिए एक समय के भोजन का त्याग करें', BJP अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अपील

By भाषा | Updated: April 6, 2020 11:52 IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा से पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट मुहैया कराएंनड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोमवार को अपील की कि वे पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर लॉकडाउन के दौरान कष्ट झेल रहे लोगों के प्रति सहानूभुति व्यक्त करने के लिए एक समय के भोजन का त्याग करें।

नड्डा ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की। मोदी ने कहा, ‘‘भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से जूझ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी की महत्ता समझते हुए जरूरतमंदों की मदद करें। आइए, एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त कराएं।’’

नड्डा से पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट मुहैया कराएं, घर में बने मास्क वितरित करें और आपात सेवाओं में कार्यरत कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए लोगों से हस्ताक्षर कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की, ‘‘ सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस पर एक समय के भोजन का त्याग कर बंद के दौरान कष्ट झेल रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करें और पार्टी के देशव्यापी महाभियान ‘फीड द नीडी’ (जरूरतमंद को भोजन कराएं) के तहत खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगले एक सप्ताह ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था बनाई जाए जिसके अंतर्गत हमारे बूथ के हर व्यक्ति को हम घर पर निर्मित दो फेस मास्क दे सकें। फेस मास्क बनाने एवं वितरण के वीडियो #WearFaceCoverStaySafe के माध्यम से हमें सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचारित करने चाहिए ताकि लोग इसके उपयोग के प्रति जागरुक बनें।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ता कम से कम 40 लोगों को पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये का दान देने के लिए प्रोत्साहित करें।’’ नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुई संकट की इस घड़ी में सेवा, स्वच्छता, सहयोग और समर्पण को अपना संस्कार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘40वें स्थापना दिवस के अवसर पर हमें हर बूथ के 40 घरों से संपर्क करके पांच धन्यवाद पत्रों पर उनके हस्ताक्षर लेने हैं। ये पत्र पुलिस, डॉक्टर/नर्स, सफाई कर्मचारी, बैंक/डाक घर कर्मचारी और सेवा में लगे सरकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए होंगें।’’

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बंद के समय में अपने घरों में भारतीय जनता पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में उपलब्ध साहित्य पढ़ना शुरू करें। पूर्ववर्ती जन संघ के नेताओं ने छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना की थी। आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए जनता पार्टी में जनसंघ का विलय हो गया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया