लाइव न्यूज़ :

बढती कीमतों के खिलाफ आसू कार्यकर्ताओं ने असम में विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 अक्टूबर अखिल असम छात्र संघ (आसु) ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस (एलपीजी) एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढोत्तरी के खिलाफ शुक्रवार को पूरे असम प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करते हुये ‘सत्याग्रह’ किया ।

आसु के सदस्यों ने अपने हाथों में बैनर, तख्तियां एवं रसोई गैस सिलेंडर का कट आउट लेकर नारेबाजी की तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही बेतहाशा बढोत्तरी पर लगाम लगाये जाने की मांग की।

आसु के मुख्य सलाहकार डा समुज्ज्वल भट्टाचार्य ने संगठन के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान,संवाददाताओं को बताया, ‘‘असम और केंद्र सरकारें बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने में विफल साबित हुई हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय, यह जानने के बावजूद कि लोग महंगाई से बुरी तरह प्रभावित हैं, बढ़ती कीमतों को रेाकने के लिये कोई उपाय नहीं कर रहा है ।

आसु के मुख्य सलाहकार ने दावा किया कि रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल की हो रही बढ़ोत्तरी से सभी वर्ग के लोग प्रभावित हैं, ‘‘लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है।’’

प्रदेश के सभी जिला मुख्यलयों में संगठन की ओर से इस तरह का प्रदर्शन किया गया । विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह