लाइव न्यूज़ :

आसू ने मंत्री अतुल बोरा और डिब्रूगढ़ के एसपी का पुतला फूंका

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:20 IST

Open in App

डिब्रूगढ़ (असम), 27 दिसंबर ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन (आसू) ने कथित तौर पर यहां उसके कार्यालय में जबरन पुलिस के प्रवेश करने, उसके सदस्यों को साथ ले जाने और दुर्व्यवहार करने के खिलाफ सोमवार को राज्य सरकार में मंत्री अतुल बोरा और डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का पूतला फूंका। बोरा डिब्रूगढ़ के प्रभारी मंत्री हैं।

संगठन ने आसू के डिब्रूगढ़ जिला कार्यालय में बनी ‘शहीद बेदी’ का भी दूध से ‘शुद्धिकरण किया जहां से पुलिस ने कथित तौर पर उसके 11 सदस्यों को उठाया था और बाद में उनमें से पांच की गिरफ्तारी दिखाई थी।

आसू के डिब्रूगढ़ इकाई के महासचिव अबोनी गोगोई ने दावा किया, ‘‘डिब्रूगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने आसू के कार्यालय पर पुलिस को भेजा जिन्होंने बिना किसी कारण हमारे सदस्यों को उठाया और पुलिस थाने में दुर्व्यवहार किया। पुलिस यहां आई और कंप्यूटर पढ़ने आए निर्दोष लड़कों को अपने साथ ले गई।’’

मंत्री और एसपी का पूतला आसू के कार्यालय के नजदीक चौकीडिंघी पर जलाया गया।

गोगोई ने आरोप लगाया कि ‘‘आसू के कार्यालय में दाखिल पुलिस ने ‘शहीद वेदी’ पर पैर रखकर हमारे शहीदों का अपमान किया। पहली बार पुलिस आसू के कार्यालय में दाखिल हुई। हम मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हैं।’’

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हमारे पास सभी सबूत हैं जिनके आधार पर आसू के नेताओं की गिरफ्तारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर को डिब्रू कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव के बाद आसू और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)के सदस्यों में झड़प हुई थी।

एबीवीपी ने छात्र संघ के 13 पदों में पर जीत दर्ज की थी और भगवा समूह जब जीत का जश्न मना रहा था तभी दोनों गुटों में झड़प हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं