लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए 'आर्या', नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वीर दास का स्पेशल शो नामांकित

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीर दास के स्पेशल शो और सुष्मिता सेन अभिनीत सीरीज 'आर्या' ने 2021 के अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में भारत के लिए नामांकन हासिल किया है। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

सिद्दीकी ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज अपनी फिल्म "सीरियस मेन" के लिए अभिनेता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की श्रेणी में नामांकन हासिल किया है।

उन्हें ब्रिटिश अभिनेता डेविड टेनेंट (डेस) के साथ-साथ इजराइल के अभिनेता रॉय निक (नॉर्मली) और कोलंबिया के क्रिश्चियन तप्पन (एल रोबो डेल सिग्लो या द ग्रेट हीस्ट) के साथ इस श्रेणी के लिए नामांकित किया गया है।

सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित, "सीरियस मेन" लेखक मनु जोसेफ के 2010 के इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है।

47 वर्षीय अभिनेता ने नामांकन की खुशी अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर साझा की है।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘वाह !!! सीरियस मेन के लिए मुझे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ऐमी पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। सीरियस मेन की टीम, निर्देशक सुधीर मिश्रा, अन्य तथा नेटफ्लिक्स को बधाई।’’

राम माधवानी द्वारा निर्देशित सुष्मिता सेन की डिज्नी+हॉटस्टार पर आई सीरीज "आर्या" ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज श्रेणी के अंतिम चार में जगह बनाई है।

शो को चिली के "एल प्रेसीडेंट", इजराइल के "तेहरान" और ब्रिटेन के शो "देयर शी गोज" सीजन दो के साथ नामांकित किया गया है।

"आर्या" लोकप्रिय डच क्राइम-ड्रामा "पेनोज़ा" का आधिकारिक रीमेक है।

राम माधवानी और संदीप मोदी द्वारा निर्मित, "आर्या" ने पिछले साल जून में अपने रिलीज के बाद काफी प्रशंसा बटोरी थी। टीम फिलहाल इसके दूसरे सीजन पर काम कर रही है।

माधवानी ने कहा कि वह शो के नामांकन से 'गर्व' महसूस कर रहे हैं और इसे 'आर्या' के कलाकारों और पूरी निर्माण टीम को समर्पित किया।

निर्देशक ने पीटीआई-भाषा से कहा,"अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ की श्रेणी में नामांकित होना वास्तव में कुछ ऐसा है जो हमें गौरवान्वित करता है।’’

दास की नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल "वीर दास: फॉर इंडिया" को लोकप्रिय फ्रांसीसी शो "कॉल माई एजेंट", ब्रिटेन के "मदरलैंड: क्रिसमस स्पेशल" और कोलंबिया की सीरीज "प्रोमेसास डी कैम्पाना" के साथ कॉमेडी श्रेणी में नामांकित किया गया है।

नेटफ्लिक्स के साथ दास का यह तीसरा स्पेशल शो जनवरी 2020 में रिलीज़ हुआ था।

दास ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित होकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

अभिनेता ने एक बयान में कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यह हमारी संस्कृति और अपने लोगों के बारे में बनाए गए एक शो के लिए है। यह विशेष शो भारत के लिए मेरा प्रेम पत्र है और यह अविश्वसनीय है।"

22 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होने वाले एक समारोह के दौरान 2021 अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता रिची मेहता की "दिल्ली क्राइम" ने नवंबर 2020 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया