लाइव न्यूज़ :

आप के संजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली, पुलिस में शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: January 19, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ट्विटर पर पुलिस शिकायत की प्रति साझा करते हुए सिंह ने कहा कि इस तरह की धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं।

आप के नेता ने दिल्ली पुलिस से अपील की कि मामले में वह संज्ञान ले और कार्रवाई शुरू करे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोमवार की शाम करीब सात बजे राज्यसभा के सदस्य सिंह ने नॉर्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दी कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए दंड) के तहत असंज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं