लाइव न्यूज़ :

आप के बागी विधायक संधू पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

By भाषा | Updated: December 3, 2021 01:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक कंवर संधू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

मोहाली के खरड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संधू को आप ने 2018 में ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया था।

अपने फेसबुक पेज पर संधू ने कहा कि हालांकि उनके पास किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने का विकल्प है, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘क्या मुझे किसी पारंपरिक पार्टी में शामिल होना चाहिए जैसा कि मेरे कुछ सहयोगियों ने किया है? यह विकल्प मेरे पास है और मेरे पास एक से अधिक विकल्प हैं। मैंने इसके बारे में विस्तार से सोचा और सोशल मीडिया पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरी अंतरात्मा मुझे पार्टी बदलने की इजाजत नहीं देती... मैं साफ कर देता हूं कि मैं किसी पारंपरिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। अगर कोई व्यवहार्य तीसरा या चौथा मोर्चा होता, तो मैं इस पर विचार कर सकता था लेकिन इसकी संभावना नहीं है। मैं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहूंगा।’’

संधू ने कहा, ‘‘लेकिन मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह