लाइव न्यूज़ :

रामलीला मैदान में 'आप' की रैली, अरविंद केजरीवाल ने कहा- केंद्र का अध्यादेश दिल्ली के लोगों का अपमान है

By भाषा | Updated: June 11, 2023 14:50 IST

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में रविवार को आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लिए भी अध्यादेश लाने की तैयारी में है और दिल्ली इस 'वार' का सामना करने वाला पहला शहर है।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े अध्यादेश को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले दिल्ली पर ‘‘वार’’ हुआ और अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह के अध्यादेश लाए जाएंगे। रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी (आप) की ‘महा रैली’ को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र का अध्यादेश दिल्ली के लोगों का अपमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह अध्यादेश कहता है कि दिल्ली में प्रजातंत्र नहीं होगा। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “दिल्ली में तानाशाही होगी और उपराज्यपाल (एलजी) सर्वोच्च हैं। जनता जिसे चाहे वोट दे सकती है, लेकिन दिल्ली को केंद्र सरकार ही चलाएगी।”

'पहले दिल्ली पर वार, अन्य राज्यों में भी अध्यादेश लाए जाएंगे'

केजरीवाल ने कहा, “मैं देशभर में यात्रा कर रहा हूं और मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। भारत के 140 करोड़ लोग उनके साथ हैं।” ‘आप’ नेता ने दावा किया कि दिल्ली ‘‘वार का सामना करने वाला पहला शहर है’’ और वे राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लिए भी ऐसे अध्यादेश ले आएंगे।

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा कि दोनों नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी में काम रुकवाने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, “लेकिन हमारे पास 100 सिसोदिया, 100 जैन हैं। वे अच्छे काम जारी रखेंगे।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को जहां दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के आरोप में इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था, वहीं जैन को पिछले साल मई में धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

केजरीवाल ने कहा, “मैं सवाल करना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में लंबे समय से सत्ता में हैं, जबकि केजरीवाल की सरकार आठ साल से है, दोनों में से किसने लोगों के लिए ज्यादा काम किया है।” ‘आप’ की ‘महा रैली’ में राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल भी शामिल हुए। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता कायम करने पर जोर दिया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्ली समाचारभारतीय जनता पार्टीकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया