दिल्ली: आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, यमुना नदी में बनने वाले झाग के लिए यूपी-हरियाणा सरकार जिम्मेदार

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2021 13:58 IST2021-11-09T13:35:13+5:302021-11-09T13:58:20+5:30

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यमुना उठने वाले झाग के लिए बीजेपी शासित राज्य यूपी और हरियाणा जिम्मेदार हैं।

AAP's Raghav Chadha slams Haryana And UP Govt over toxic foam in Yamuna | दिल्ली: आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, यमुना नदी में बनने वाले झाग के लिए यूपी-हरियाणा सरकार जिम्मेदार

राघव चड्ढा, आप नेता

Highlightsमैली यमुना पर आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर पलटवारनदी में झाग को बताया हरियाणा का यूपी सरकार को उपहार

यमुना नदी के झाग को लेकर अब सियासी बुलबुले उठने लगे हैं। बीजेपी के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी ने यमुना नदी में उठने वाले झाग के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सरकारों को दोषी ठहराया है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यमुना उठने वाले झाग के लिए बीजेपी शासित राज्य यूपी और हरियाणा जिम्मेदार हैं। इस संबंध में हमने उत्तर प्रदेश को यह लिखा है कि वह अपनी सिंचाई तकनीकी बायोकल्चर के माध्यम से करे, लेकिन बीजेपी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 

बीजेपी ने हरियाण और यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा में यमुना से लगभग 105 एमजीडी अपशिष्ट जल और यूपी में गंगा से लगभग 50 एमजीडी अपशिष्ट जल ओखला बैराज में मिलता है। पानी में औद्योगिक कचरा, अनट्रीटेड डिटर्जेंट, अमोनिया है, जिससे झाग बनता है। उन्होंने कहा, यमुना में झाग ओखला बैराज क्षेत्र में है, जो यूपी सिंचाई सरकार के अंतर्गत आता है। यह यूपी सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी भाजपा सरकार फेल हो गई। प्रदूषित पानी दिल्ली का नहीं, यूपी, हरियाणा सरकार की तरफ से दिल्ली को 'उपहार' है। इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी यमुना में वाले झाग के लिए हरियाणा की खट्टर सकार को जिम्मेदार ठहराया था। 

मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर उठाए थे सवाल

दरअसल, छठ पूजा अवसर पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना नदी में उठते झाग को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार ने यमुना के तट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह अत्यधिक प्रदूषण के कारण नदी में झाग को छुपाना चाहती थी। 

Web Title: AAP's Raghav Chadha slams Haryana And UP Govt over toxic foam in Yamuna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे