लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में प्रत्येक युवा को नौकरी देने का आप का वादा ‘मिथ्या गारंटी’ : कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने उत्तराखंड में एक लाख युवाओं को छह महीने में नौकरी देने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादे को ‘‘मिथ्या गारंटी’’ करार देते हुये कहा कि पिछले सात साल में राष्ट्रीय राजधानी में केवल 440 लोगों को ही नौकरी मिली है।

केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो उत्तराखंड से पलायन रोकने के लिये बड़े कदम उठाए जाएंगे, बेरोजगारों को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता और स्थानीय नौकरियों में राज्य के युवाओं को 80 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा ।

केजरीवाल ने उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर प्रत्येक परिवार के एक बेरोजगार को नौकरी देने तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने समेत छह वादे किए ।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार के हवाले से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘रोजगार विभाग में 84 फीसदी पद रिक्त है । पिछले सात साल में केवल 440 लोगों को नौकरी मिली है और अरविंद (केजरीवाल) उत्तराखंड में छह महीने में एक लाख नौकरी देने का वादा कर रहे हैं ।’’

कुमार ने कहा, ‘‘देव भूमि उत्तराखंड के लोगों को अरविंद ने छह सूत्री मिथ्या गांरटी दी है, जैसा उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ किया है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार को सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत 13 लाख युवाओं को सात हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देना चाहिये ।

कुमार ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने उत्तराखंड के लागों को छह महीने में नौकरी देने का वादा किया है जैसे उन्होंने दिल्ली के लोगों को पांच साल में आठ लाख नौकरी देने का वादा किया था ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सत्ता में आने के बाद दिल्ली में केवल 440 युवाओं को नौकरी मिली है जबकि 84 फीसदी पद रिक्त हैं। केजरीवाल को सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत 13 लाख युवाओं को सात हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देना चाहिये ।’’

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली पूरी दुनिया में सर्वाधिक प्रदूषित शहर का दर्जा प्राप्त कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा तमाम समस्यायें मुंह बाये खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता