लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लंबित वेतन पर आप का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने सोमवार को नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में उत्तर और दक्षिण दिल्ली नगर निकायों के मुख्यालय सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया।

विरोध जता रहे आप नेताओं और पार्षदों ने नगर निकायों के कर्मचारियों को तत्काल वेतन भुगतान किए जाने की मांग की। दिल्ली में तीन नगर निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिल्ली नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, जबकि आप इन निगमों में प्रमुख विपक्षी पार्टी है।

आप पार्षद और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता विकास गोयल ने आरोप लगाया कि एमसीडी कर्मचारियों को पिछले दो-तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। विरोध के दौरान गोयल ने कहा, ‘‘दिवाली बस दो दिन दूर है और एमसीडी कर्मचारी चाहे वह सफाई कर्मचारी हों, डीबीसी (कीटों, मच्छरों के प्रजनन की जांच करने वाले डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स) कर्मचारी हों , या फिर शिक्षक, नर्स एवं अन्य लोग हों - सभी अपने वेतन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्हें पिछले दो-तीन महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। यह उनके साथ अन्याय है। हम निगम के कर्मचारियों के वेतन को तत्काल जारी करने की मांग करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आप के सभी पार्षद और कार्यकर्ता त्योहार से पहले एमसीडी कर्मचारियों को वेतन जारी करने के लिए नगर निकायों पर दबाव बनाने के मकसद से यहां एकत्र हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग