हरियाणा में आप की किसान पंचायत चार अप्रैल को

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:28 IST2021-03-30T22:28:12+5:302021-03-30T22:28:12+5:30

AAP's Kisan Panchayat in Haryana on April 4 | हरियाणा में आप की किसान पंचायत चार अप्रैल को

हरियाणा में आप की किसान पंचायत चार अप्रैल को

जींद (हरियाणा), 30 मार्च केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी चार अप्रैल को हरियाणा के जींद में किसान पंचायत का आयोजन करेगी।

आप के हरियाणा सहप्रभारी व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सुशील गुप्ता पंचायत की तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार को जींद पहुंचे। उन्होंने कहा कि ‘जींद के हुडा मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन होगा।

गुप्ता ने दावा किया कि इस महापंचायत में 50 हजार से अधिक किसान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को सुनने पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि किसान महापंचायत को केजरीवाल के अलावा पंजाब के लोकप्रिय नेता भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय के अलावा हरियाणा पृष्ठभूमि से जुड़े दिल्ली के अनेक वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: AAP's Kisan Panchayat in Haryana on April 4

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे