लाइव न्यूज़ :

आप की 'रोजगार गारंटी रैली' 28 नवंबर को लखनऊ में; केजरीवाल होंगे शामिल

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:10 IST

Open in App

लखनऊ, 11 नवंबर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) आगामी 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'रोजगार गारंटी रैली' आयोजित करेगी। इसमें पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।

पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार मांगने पर किए जा रहे उत्पीड़न के मुद्दों पर पार्टी आगामी 28 नवंबर को लखनऊ में रोजगार गारंटी रैली आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख केजरीवाल इसे संबोधित करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार मांगने पर युवाओं को लाठियां मिल रही हैं। सुहागिन शिक्षामित्र बहनों को नौकरी नहीं दिए जाने के विरोधस्वरूप मुंडन कराना पड़ रहा है। भाजपा राज में बेरोजगारी की समस्या और गहरा गई है। उन्होंने कहा कि रैली में केजरीवाल यह बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनने पर वह युवाओं को बेरोजगारी की समस्या से उबारने के लिए क्या काम करेगी।

स‍िंह ने कहा क‍ि प्रदेश में केजरीवाल की पहली गारंटी 300 यून‍िट मुफ्त बि‍जली प्रदेश में अभ‍ियान के रूप में चल रहा है। इसे आम आदमी का भरपूर साथ म‍िल रहा है। लोग खुद आकर कार्यकर्ताओं से गारंटी फार्म मांग कर भर रहे हैं और गारंटी कार्ड ले रहे हैं। इसी तरह अब केजरीवाल रोजगार की गारंटी देने आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया क‍ि योगी आदित्यनाथ के राज में युवाओं का उत्‍पीड़न चरम पर पहुंच गया है। श‍िक्षक भर्ती, पुल‍िस भर्ती आद‍ि के अभ्यर्थियों सहित श‍िक्षाम‍ित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अनुदेशक आद‍ि सभी परेशान हैं। श‍िक्षक भर्ती में आवेदन करने वाली एक बहन 90 द‍िन से पानी की टंकी पर प्रदर्शन कर रही है, लेक‍िन योगी सरकार पसीज नहीं रही।

कासगंज में पुल‍िस ह‍िरासत में एक युवक की मौत पर सवाल उठाते हुए संजय स‍िंह ने कानून-व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?