लाइव न्यूज़ :

‘आप’ के कार्यकर्ता संविधान की रक्षा करने के लिए काम करें : केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 26, 2021 11:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर आम आदमी पार्टी के गठन के नौ साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं, साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा करने की दिशा में काम करने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

आम आदमी पार्टी के (आप) के संयोजक केजरीवाल ने 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी और किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर किसानों के जज़्बे को भी सलाम किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आज संविधान दिवस है। आम आदमी पार्टी को भी बने आज पूरे नौ साल हो गए हैं। हर गुज़रते दिन के साथ देश के लोगों की उम्मीदें और विश्वास ‘आप’ पर बढ़ता जा रहा है। सभी ‘आप’ कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि देश के संविधान की रक्षा और जनता की सेवा में हमें दिन-रात यूं ही मेहनत करते रहना है।’’

केजरीवाल ने 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘ 26/11 के मुंबई हमले में जान की बाज़ी लगाकर देश की सेवा करने वाले हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को, मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। अपने वीर शहीदों का ये देश हमेशा ऋणी रहेगा।’’

मुख्यमंत्री ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के एक साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। केन्द्र सरकार ने ये कानून पिछले सप्ताह वापस लेने की घोषणा कर दी थी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ आज किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो गया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन ने गर्मी-सर्दी, बरसात-तूफान के साथ अनेक साज़िशों का भी सामना किया। देश के किसान ने हम सबको सिखा दिया कि धैर्य के साथ हक़ की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। किसान भाइयों के हौसले, साहस, जज़्बे और बलिदान को मैं सलाम करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे