लाइव न्यूज़ :

जम्मू में किसान आंदोलन के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:15 IST

Open in App

जम्मू, 14 दिसंबर जम्मू में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक दिवसीय भूख हड़ताल की।

कुछ सामाजिक संगठनों ने इन कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर एक संयुक्त रैली भी निकाली।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू के ज्वेल चौक के पास आप के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की, जिसका मकसद प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाना था।

उन्होंने कहा, '' यदि किसान इन कानूनों को स्वीकार करने को राजी नहीं हैं तो सरकार को अपना हठ छोड़कर उनकी मांगों को स्वीकार करना चाहिए।''

वहीं, देशभक्त यादगार समिति और लोकमंच जैसे सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए गांधीनगर गुरुद्वारे से रैली निकाली और कुछ देर के लिए जम्मू हवाईअड्डा मार्ग को बाधित कर दिया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर किया। कुछ सिख संगठन और एनजीओ भी रैली में शामिल हुए।

तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है