लाइव न्यूज़ :

गोवा में सत्ता में आने पर जनता की सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाएगी आप: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा के लोगों को आश्वासन दिया कि यदि तटीय राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी।

गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गोवा के लोगों को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में लोगों का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है और भाजपा खुद ही टूट रही है। ‘आप’ एक सच्ची पार्टी है।’’

केजरीवाल ने अलीना सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत भी किया, जिन्होंने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था।

अलीना सल्दान्हा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैंने मोहभंग होने के बाद भाजपा को छोड़ा है। वह अब वैसे पार्टी नहीं रही, जैसी दिवंगत मनोहर पर्रिकर के समय थी। अब, मैं सही पार्टी में आ गई हूं, जो आम लोगों के लिए है। मैं भाजपा की कुछ नीतियों का विरोध कर रही थी, जो आम आदमी के खिलाफ है।’’

केजरीवाल ने सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह अब सही जगह आ गई हैं।

सल्दान्हा 2012 में अपने पति के निधन के बाद भाजपा में शामिल हुईं थी। अलीना सल्दान्हा के पति मैथनी सल्दान्हा, मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री थे। 2012 में मैथनी के निधन के बाद अलीना सल्दान्हा ने कोर्टालिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। उन्होंने 2017 में भी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां