लाइव न्यूज़ :

पूर्व पति पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप लगाने वाली पार्षद की मदद करेगी ‘आप’

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:29 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 जून आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि वह सूरत की पार्षद को सभी कानूनी मदद मुहैया कराएगी, जिन्होंने पूर्व पति पर भाजपा में शामिल होने के दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

सूरत से आप की पार्षद रुता दुधागरा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर आरोप लगाया था कि चिराग दुधागरा भाजपा में शामिल होने और पार्टी की ओर से कथित तीन करोड़ की पेशकश को स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं। दुधागरा के मुताबिक उन्होंने 26 मई को ही चिराग को तलाक दे दिया था।

आप की गुजरात इकाई ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी रुता के मामले को व्यक्तिगत समस्या मानते हुए कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगी। आप की गुजरात इकाई मानती है कि सूरत की उसकी नेत्री पर लगाए गए आरोप गलत हैं और वह रुता का पूरी तरह से समर्थन करती है। रुता जो भी कहेंगी, आम आदमी पार्टी उसका समर्थन करेगी और जरूरत पड़ी तो पार्टी उन्हें कानूनी मदद भी मुहैया कराएगी।’’

इस बीच,चिराग ने कहा कि रुता के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि रुता संभवत: दबाव में ऐसे बयान दे रही हैं। चिराग भी आप के कार्यकर्ता हैं।

चिराग ने कहा कि उन्होंने कभी किसी भाजपा नेता से मुलाकात नहीं की और न ही रुता को पाला बदलने के लिए रुपये की पेशकश की। उन्होंने दावा किया कि रुता से तलाक के लिए उन्हें भम्रित किया गया।

भाजपा ने रुता के आरोपों पर कोई बयान जारी करने से इनकार कर दिया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं का दावा है कि यह राजनीतिक मामला नहीं है बल्कि दुधागरा दंपति का निजी मामला है।

गौरतलब है कि इस साल सूरत नगर निगम के लिए हुए चुनाव में आप को 27 सीटें मिली थीं और वह भाजपा के बाद यहां दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग