लाइव न्यूज़ :

उप्र में असली बनाम फर्जी राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी आप : संजय सिंह

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:30 IST

Open in App

(मुहम्मद मजहर सलीम)

लखनऊ, 12 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ‘‘असली बनाम फर्जी राष्ट्रवाद’’ के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

राज्यसभा सदस्य एवं आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी सिंह ने रविवार को 'भाषा' से बातचीत में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा मजबूत है।

सिंह ने कहा, "विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्य मुद्दा भाजपा का राष्ट्रवाद बनाम आम आदमी पार्टी का राष्ट्रवाद होगा। भाजपा का राष्ट्रवाद फर्जी है। वहीं, आम आदमी पार्टी का राष्ट्रवाद असली है।"

आप नेता ने कहा, "भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति की काट इसी नीति के जरिए की जा सकती है। वर्ष 2011 में लोगों ने महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर अन्ना हजारे की अगुवाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ अहिंसक आंदोलन किया था। मगर 2014 के बाद से हालात पर सांप्रदायिकता हावी हो गई।"

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के मन में हम यह भावना उत्पन्न करेंगे कि वे खुद से यह सवाल पूछें कि नफरत की राजनीति से उन्हें क्या मिला। क्या पेट्रोल सस्ता हुआ, महंगाई कम हुई, सबको रोजगार मिल गया और क्या काला धन वापस आ गया।"

सिंह ने उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हम दिल्ली मॉडल को लेकर चुनाव लड़ेंगे। तब हमारे पास सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता।"

इस सवाल पर कि क्या आम आदमी पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश में इतना मजबूत है कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ सके, सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा मजबूत है।

सिंह ने कहा कि हाल के पंचायत चुनाव में जहां कांग्रेस के मात्र 40 जिला पंचायत सदस्य जीते, वहीं आम आदमी पार्टी के 83 उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 150 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रभारी नियुक्त किया जा चुके हैं तथा बाकी सीटों पर भी जल्द ही प्रभारी तय कर दिए जाएंगे। आप नेता ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है जो समय से पहले पूरा होने की संभावना है।

सिंह ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उसे जमीनी स्तर पर बेनकाब कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह