लाइव न्यूज़ :

करतारपुर साहिब गलियारा पुनः खोलने के केंद्र के निर्णय का ‘आप’ ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोलने के केंद्र सरकार के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुधवार से करतारपुर साहिब गलियारा पुनः खोलने की घोषणा करने के बाद पार्टी ने यह प्रतिक्रिया दी।

करतारपुर गलियारा, पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ता है। गुरुद्वारा दरबार साहिब वह स्थल है जहां सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने प्राण त्यागे थे।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और पंजाब में पार्टी के राजनीतिक मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, “आम आदमी पार्टी करतारपुर गलियारा फिर से खोलने का स्वागत करती है।”

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरकारी खर्चे पर श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराने के लिए पहले से ही करतारपुर साहिब को धार्मिक स्थलों की सूची में जोड़ रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित