लाइव न्यूज़ :

निगम उपचुनाव में ‘आप’ की जीत लोगों में शहर की सरकार पर भरोसे को दर्शाती है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 3, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लोगों में शहर की आप सरकार द्वारा किए गए कार्य पर भरोसे को दर्शाती है जिनमें स्कूलों, अस्पतालों, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और सड़कों में सुधार शामिल है।

शहर के पांच वार्ड में 28 फरवरी को हुए मतदान के नतीजों में आप ने चार जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत दर्ज की।

डीडीयू मार्ग पर आप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने पहुंचे केजरीवाल ने कहा, '' अगले साल नगर निगम चुनाव में किस तरह के नतीजों की उम्मीद की जा सकती है, यह नतीजे उसके संकेत हैं। हम इसका इंतजार कर रहे हैं और शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाएंगे।''

उपचुनाव में खाता खोलने में भी नाकाम रही भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' भाजपा का एक भी सीट नहीं जीतना दिखाता है कि लोगों ने उसके द्वारा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार एवं चोरी को खारिज किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास एवं दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर तोड़-फोड़ के जरिए अपनाई गई हिंसा की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।''

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को निगम में उसकी ''अक्षमता'' के कारण हराया और वे बदलाव चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा, '' वर्ष 2015 के चुनाव में हमें 70 में से 67 सीटें मिलीं और 2020 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की। छह साल बाद दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर हम पर पूरा भरोसा जताया है और वे चाहते हैं कि हम जिस तरह से कार्य कर रहे हैं, उसे जारी रखा जाए।''

भाजपा वर्ष 2007 से निगम की सत्ता पर काबिज है और वर्ष 2022 के नगर निगम चुनाव में उसे आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, '' एमसीडी का मतलब है, मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट (सबसे भ्रष्ट विभाग) और जनता अब इस भ्रष्टाचार को नहीं चाहती। वे चाहती है कि जिस प्रभावी तरीके से दिल्ली सरकार कार्य कर रही है, उसी तरह नगर निगम भी कार्य करे।''

उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। एमसीडी में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी का शासन लाने के लिए बेताब हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता