लाइव न्यूज़ :

आप ने मुंबई पुलिस से ‘राजद्रोही’ टिप्पणी के लिए कंगना के खिलाफ मामला दर्ज करने आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:22 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस को एक शिकायत देकर आग्रह किया कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ उनकी उस ‘राजद्रोही’ टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया जाए जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा है कि भारत को आज़ादी 2014 में मिली थी जबकि 1947 में जो मिला था वो ‘भीख’ थी।

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने अभिनेत्री की टिप्पणी को ‘ राजद्रोही और भड़काऊ’ बताया है।

मेनन ने एक ट्वीट में कहा कि आप रनौत के अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा करती है- जिसमें दावा किया गया है कि 1947 की भारत की स्वतंत्रता "भीख" थी, न कि वास्तविक स्वतंत्रता।

एक अन्य ट्वीट में मेनन ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस को एक शिकायत देकर आग्रह किया है कि रनौत के खिलाफ उनकी ‘राजद्रोही और भड़काऊ’ टिप्पणी के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जाए।

इससे पहले दिन में, भाजपा के लोकसभा सदस्य वरुण गांधी ने भी रनौत की टिप्पणी के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि यह एक राष्ट्र विरोधी कृत्य है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

वरूण गांधी ने अभिनेत्री का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान रनौत को यह कहते सुना जा सकता है, '' वह आजादी नहीं, बल्कि भीख थी और जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली।''

हाल में पद्म श्री सम्मान पाने वाली रनौत का इशारा 2014 में भाजपा के सत्ता में आने की तरफ था। अभिनेत्री पूर्व में भी अपने दक्षिणपंथी बयानों को लेकर विवादों में रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे