लाइव न्यूज़ :

आप ने मोदी के विरोध में पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई आम आदमी पार्टी (आप) ने टीके की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए शहर के कई हिस्सों में पोस्टर लगाये जाने की रविवार को जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को वह ‘परेशान’ कर रही है।

वरिष्ठ आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई पार्टी को रोक नहीं पाएगी एवं वह अभियान चलाकर पूरे शहर एवं देश में ऐसे पोस्टर लगा देगी।

पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ आप ऐसे पोस्टरों के पीछे है। मुझे और हमारे विधायकों को गिरफ्तार कीजिए लेकिन गरीब लोगों को परेशान मत कीजिए जिन्होंने मामूली पैसे के लिए पोस्टर चिपकाए।’’

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शहर के कई हिस्सों में कथित रूप से पोस्टर चिपकाने को लेकर 25 प्राथमिकियां दर्ज की एवं उतने ही लोगों को गिरफ्तार किया। इन पोस्टरों पर लिखा है, ‘‘मोदीजी हमारे बच्चों का वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया।

पाठक ने कहा कि पूरे देश में लोग यही प्रश्न पूछ रहे हैं कि प्रधानमंत्री एवं भाजपा सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान एवं इराक समेत 94 देशों को टीके की करोड़ों खुराक का निर्यात क्यों किया जिससे भारत में हजारों जानें बचायी जा सकती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!